बुधौली गांव में धान के खेत से युवक का शव बरामद
पकरीबरावां-रूपो पथ किनारे खेत में पड़ा था शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
पकरीबरावां. थाना क्षेत्र के बुधौली गांव स्थित रूपौ-पकरीबरावां पथ के किनारे धान के खेत से रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव देखा. इसके बाद गांव में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पकरीबरावां थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचेे. वहीं, धान के खेत से शव को बाहर निकाला. इसके बाद शव की शिनाख्त कराने के लिए घटों प्रयास किया. परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो पायी. इधर, घटना की सूचना पर एसडीपीओ महेश चौधरी भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. साथ ही तत्काल एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया. एफएसएल की टीम मामले की जांच की. मामले को लेकर एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव धान के खेत में पड़ा है. शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, परंतु शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है. शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया है. नजदीकी सभी पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी जा रही है, ताकि शव की शिनाख्त करायी जा सके. इस अवसर पर एसआइ स्नेहा कुमारी, दीपक राव, अभिषेक कुमार, एएसआइ अशोक पाल सहित कई अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए