पूर्व नप उपाध्यक्ष मनोज यादव के घर में भीषण आग

Updated:
विज्ञापन

लाखों की संपत्ति जलकर राख

विज्ञापन

लाखों की संपत्ति जलकर राख प्रतिनिधि, हिसुआ. शुक्रवार की दोपहर जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के यादव नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज यादव के आवास में अचानक भीषण आग लग गयी. दोपहर करीब 12 बजे हुई घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान है. जानकारी के अनुसार, इस घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गली में धूप सेंक रहे थे. इसी बीच घर के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार, इस अग्निकांड में घर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, लाखों के जेवरात, कीमती सामान, कपड़े और नकदी पूरी तरह जलकर खाक हो गये हैं. दमकल ने काबू पाया आग की सूचना मिलते ही हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया. दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को पड़ोस के घरों में फैलने से रोका जा सका. पीड़ित परिवार और स्थानीय प्रतिक्रिया पीड़ित मनोज यादव और उनकी पत्नी शर्मिला देवी दोनों वर्तमान में हिसुआ नगर परिषद के वार्ड पार्षद हैं. मनोज यादव पूर्व में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. इस घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है. गृहस्वामी मनोज यादव ने कहा कि कितना और क्या-क्या जला, यह अभी कहा नहीं जा सकता. फिलहाल, प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है, ताकि उचित मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन