नवादा: साधारण किसान के बेटे ने नीट यूजी में ईडब्लूएस श्रेणी में 566वीं रैंक पाकर नवादा का बढ़ाया गौरव

Author Bablu kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो कैप्शन-,उतीर्ण छात्र प्रांजल | Prabhat Khabar Network

उतीर्ण छात्र प्रांजल | Prabhat Khabar Network

साधारण किसान परिवार के बेटे प्रांजल प्रियदर्शी ने NEET UG में 566वीं रैंक हासिल कर नवादा सहित पूरे बिहार का गौरव बढ़ाया है. यह सफलता ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

विज्ञापन

NEET Result: नेमदारगंज थाना क्षेत्र के दुधेली गांव (पोस्ट फरहा) के एक साधारण किसान परिवार के बेटे प्रांजल प्रियदर्शी ने नीट यूजी में अखिल भारतीय 566वीं रैंक हासिल कर नवादा सहित पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. प्रांजल के पिता रविशंकर कुमार उर्फ शैलेश सिंह किसान हैं, जबकि माता कांति देवी गृहिणी हैं. बेटे की इस बड़ी सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं.

सीमित संसाधनों के बीच पाई बड़ी सफलता

प्रांजल ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधन भी बड़े सपनों की उड़ान को नहीं रोक सकते हैं. उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है. प्रांजल के बड़े भाई प्रीतम प्रियदर्शी भी मेधावी हैं और वे वर्तमान में आईआईटी (IIT) मद्रास से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं. दोनों भाइयों ने रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी और मैट्रिक की परीक्षा में 97 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए थे.

सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को

अपनी इस शानदार सफलता पर प्रांजल प्रियदर्शी ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अपने चाचा राकेश रंजन की प्रेरणा को दिया है. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में भी परिवार का अटूट विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा. इसके साथ ही उन्होंने सफलता में अपने अन्य परिजनों के महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित किया है. स्थानीय बुद्धिजीवियों ने दोनों भाइयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन