ePaper

गोविंदपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का तृतीय चरण शुरू

Updated at : 03 Feb 2026 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
गोविंदपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का तृतीय चरण शुरू

दो से आठ फरवरी तक किसानों का बनेगा फार्मर आईडी

विज्ञापन

दो से आठ फरवरी तक किसानों का बनेगा फार्मर आईडी प्रतिनिधि, गोविंदपुर. गोविंदपुर प्रखंड में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कैंप का तृतीय चरण शुरू हो गया है. यह कैंप दो फरवरी से आठ फरवरी तक संचालित किया जायेगा, जिसके माध्यम से किसानों का फार्मर आइडी बनाया जा रहा है. प्रखंड कृषि कार्यालय के अंतर्गत सभी पंचायतों के गांवों में पंचायत स्तर पर इन कैंपों का आयोजन किया जा रहा है. कैंप में पंचायत के लिए नामित नोडल पदाधिकारी, संबंधित कर्मी एवं राजस्व कर्मचारी संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं. फार्मर आईडी बनने से किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा. प्रखंड कृषि पदाधिकारी आयुष राज ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कैंप का यह तृतीय चरण है. इससे पूर्व प्रथम चरण छह से 11 जनवरी तक तथा द्वितीय चरण 17 से 21 जनवरी तक सफलतापूर्वक संचालित किया गया था. तृतीय चरण में शेष एवं नए किसानों को फार्मर आईडी से जोड़ा जा रहा है. प्रखंड समन्वयक राकेश कुमार व ओंकार कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि गोविंदपुर प्रखंड की कुल नौ पंचायतों में अलग-अलग चिह्नित स्थलों पर कैंप लगाये जा रहे हैं, ताकि अधिक-से-अधिक किसान आसानी से पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सके. कैंप में उपस्थित किसानों को फार्मर आईडी के लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है. फार्मर आइडी बनने से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि अनुदान, बीज एवं खाद पर सब्सिडी सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी. साथ ही, भविष्य में किसी भी कृषि योजना में आवेदन के लिए यह आइडी अनिवार्य होगी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर अपना फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सकें.

विज्ञापन
JAVED NAJAF

लेखक के बारे में

By JAVED NAJAF

JAVED NAJAF is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन