ePaper

प्रसव के दौरान जच्चे-बच्चे की मौत

Updated at : 22 May 2024 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
प्रसव के दौरान जच्चे-बच्चे की मौत

प्रसव पीड़ा होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी महिला

विज्ञापन

नवादा कार्यालय.

सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और हंगामा किया. इसके बाद डॉक्टर और नर्स हंगामा देखकर अपने चैंबर से फरार हो गये. मृत महिला की पहचान बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के तकिया पर मुहल्ला निवासी मो नेयाज की पत्नी मुसरत परवीन के रूप में की गयी है. पति ने बताया कि आज सुबह अपनी पत्नी का प्रसव कराने के लिए सदर अस्पताल आये थे, जहां डॉक्टर की लापरवाही के कारण जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गयी. एक साल पहले ही मेरी शादी हुई थी और पहले बच्चे की डिलिवरी करवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे. लापरवाही के कारण पत्नी की मौत हो गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि जिसने मेरी पत्नी को ब्लड चढ़ाया है. वह भी एक घंटे के अंदर ही चढ़ाया गया था. इस कारण उसकी मौत हुई है.

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक एसडी अय्यर ने बताया कि मेडिकल बोर्ड की बैठाक की गयी है. जांच के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. बुधवार को मेडिकल टीम बैठेगी. मौत के कारण का पता लगाया जायेगा. उपाधीक्षक ने कहा कि मेडिकल टीम में मेरी देखरेख में बैठेगी. मेडिकल टीम में डॉक्टर प्रभाकर सिंह, डॉक्टर देवत्वत, डॉ दीपा किरण सभी लोग 11:00 बजे मेडिकल टीम में उपस्थित होंगे. वहीं, मृतक के परिजन भी इस मेडिकल टीम में शामिल होंगे. जिला पदाधिकारी के आदेश पर मेडिकल टीम की गठन किया गया है. मेडिकल टीम गठन होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन