सावन की अंतिम सोमवारी पर कुशहान के प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा परिसर

Updated:
विज्ञापन

शिव मंदिर का फोटो

Nawada News : सावन की अंतिम सोमवारी पर सिरदला के कुशहान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा.

विज्ञापन

Nawada News : सिरदला प्रखंड के कुशहान गांव स्थित ब्रिटिश काल के प्राचीन शिव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक जारी रहा. श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-शांति की कामना

मंदिर पहुंचीं महिलाओं ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार सहित पूरे क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस दौरान महिलाओं ने भक्ति गीत और शिव भजन गाए, जिससे मंदिर और आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा.

Also Read : अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ नवादा, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल से किया जलाभिषेक

श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, भांग और गंगाजल अर्पित कर जलाभिषेक किया. अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की.

गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे कांवरिये

अंतिम सोमवारी के अवसर पर कांवरियों में भी खास उत्साह देखने को मिला. कई कांवरिये गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. इस दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे.

Also Read : नवादा: प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में 10 हिरासत में, जांच के लिए बनायी जा रही टीम

ब्रिटिश काल से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुशहान गांव स्थित यह शिव मंदिर ब्रिटिश काल का प्राचीन मंदिर है. आसपास के क्षेत्र के लोगों की इस मंदिर में गहरी आस्था है. सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

अंतिम सोमवारी पर देर तक जारी रहा दर्शन-पूजन

सावन की अंतिम सोमवारी पर मंदिर परिसर में देर तक पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला जारी रहा. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा.

Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन