चेरो गांव से कोरमा आयी बारात के साथ मारपीट-कई जख्मी

जख्मी बारात के लोग. | Prabhat Khabar Network
नवादा के कोरमा गांव में बारात के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रतिनिधि वारिसलीगंज पुत्र की बारात लेकर आए लोगों के साथ लड़की पक्ष के लोगों ने पटाखे छोड़ने को लेकर जमकर पिटाई हुई.जिसमें कई लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की बात प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार,नालंदा जिले के सरमेरा थाना अंतर्गत चेरो गांव निवासी बाबूलाल मांझी अपने पुत्र किशन मांझी की बारात लेकर बुधवार की रात नवादा जिले के वारिसलीगंज थानांतर्गत कोरमा गांव निवासी रोहित मांझी के घर पहुंचा. बारात पहुंचने के बाद लड़की पक्ष से बारात आए लोगों का खुब खातेदारी हुई.और समधी मिलन के दौरान पटाखा छोड़ने को लेकर हुई विवाद में बारात व सारात में जमकर हंगामा हुआ और अंततः मारपीट में बदल गई.जिसमें बारात पक्ष के चेरो गांव निवासी बाले मांझी के पुत्र बेचन मांझी,बुलक मांझी के पुत्र शराबी मांझी,शेखपुरा गांव निवासी कैलाश मांझी के पुत्र अमरजीत मांझी सहित अन्य लोगों को बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पिटाई के बाद लड़की पक्ष दुल्हे को कब्जे में लेकर शादी की रश्म पूरा किया.जबकि बारात के तमाम लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. इस मामले में लड़के के चाचा बेरचन मांझी ने वारिसलीगंज थाने में लिखित आवेदन देकर कोरमा गांव निवासी संदीप मांझी, रौशन मांझी व अन्य के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










