ट्रक के धक्के से बाइक सवार जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

पुंथर स्कूल के पास ग्रामीणों ने जाम की सड़क

विज्ञापन

पुंथर स्कूल के पास ग्रामीणों ने जाम की सड़क प्रतिनिधि, नरहट. सकरा मोड़ से पुंथर पथ पर धमौल गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आसपास के लोग व 112 पुलिस के सहयोग से आनन-फानन में हिसुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया. हिसुआ से सदर अस्पताल नवादा ले जाया गया. बताया जाता है कि नवादा से पावापुरी और उसके बाद पटना रेफर किया गया है. घायल की पहचान पुन्थर निवासी सुरेश चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र पप्पू चौधरी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बाइक से पप्पू चौधरी अपनी पत्नी के साथ दो माह के बच्चे को इलाज करा कर लौट रहा था, तभी धमौल के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे ट्रक की चपेट में आ गया. पत्नी और बच्चे भी घायल हैं, जिसका इलाज हिसुआ अस्पताल में कराया जा रहा है. इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने सकरा मोड़ पुन्थर पथ पर स्कूल के पास जाम लगा दिया. वे मुआवजे की मांग करने लगे. जाम में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि घायल युवक काफी गरीब है. सबसे पहले ट्रक मालिक को बुला उसका इलाज कराया जाये. सूचना के बाद दलबल के साथ थानाध्यक्ष गौतम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा कर जाम हटाया. उन्होंने बताया कि घटना स्थल हिसुआ में पड़ता है, इसलिए ट्रक को हिसुआ पुलिस ले गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन