नवादा में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर किशोर की हत्या, दूसरा गंभीर रूप से घायल, प्रेम प्रसंग का मामला

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar News: नवादा के कादिरगंज थाना क्षेत्र के कादिरगंज बाजार में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोर की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान कादिरगंज बाजार के निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई है.

विज्ञापन

Bihar News: नवादा के कादिरगंज थाना क्षेत्र के कादिरगंज बाजार में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोर की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान कादिरगंज बाजार के निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई है. इस घटना में उसके साथ मौजूद कादिरगंज चौधरी टोला के राजो चौधरी का बेटा सन्नी कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है.

नीरज की मां ने बताया कि शाम 5:30 बजे वह घर से निकला था और रात 10:30 बजे सूचना मिली कि वह पाचंबा गांव में दो लोगों के साथ पकड़ा गया है. जहां नीरज के साथ मारपीट हुई है. जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Also Read: नवादा में कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

एक लड़की नीरज की हालत की ले रही थी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद इलाज के क्रम में एक लड़की द्वारा लगातार नीरज की हालत के बारे में पूछताछ की जा रही थी. जिससे परिवार वालों को प्रेम प्रसंग का शक हुआ. नीरज के मामा द्वारा पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

मामले की जांच कर रही पुलिस

डीएसपी अनोज कुमार का कहना है कि मृतक के परिवार के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जिस लाठी से पिटाई की गई थी, उसे भी बरामद किया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन