नवादा में बैंक कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, 11 सितंबर से देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते कर्मी | Prabhat Khabar Network

Nawada News : नवादा में बैंक कर्मियों ने 5-डे बैंकिंग और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। 11 सितंबर से देशव्यापी हड़ताल और आगे अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

Nawada News : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर गुरुवार, 27 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा परिसर के बाहर जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. बैंक कर्मियों ने 5-डे बैंकिंग, पीएलआई समेत अन्य जायज मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

11 सितंबर से देशव्यापी हड़ताल की तैयारी

बैंक संगठनों के अनुसार, मांगों को लेकर यूएफबीयू की ओर से सरकार को देशव्यापी हड़ताल का नोटिस दिया गया है. भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, गया जोन के जोनल अध्यक्ष नितीश कुमार ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे. इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जायेगी. वहीं, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया गया है.

'यह हमारे हक की लड़ाई है'

प्रदर्शन के दौरान जोनल अध्यक्ष ए. नितीश कुमार ने कहा कि यह बैंक कर्मियों के हक की लड़ाई है. उन्होंने कहा, 'इस बार हम अपना हक लेकर रहेंगे. यह आर-पार की लड़ाई है.' उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक कर्मियों की जायज मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल

प्रदर्शन में भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, गया जोन के जोनल अध्यक्ष नितीश कुमार समेत बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. संजय कुमार, अभिषेक कुमार, समरेन्द्र कुमार, सोनाली कुमारी, अमित कुमार, रंजन कुमार, रवि कुमार सहित जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बैंक कर्मियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जायेगा. प्रदर्शनकारियों ने 5-डे बैंकिंग और पीएलआई समेत अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की. साथ ही आगामी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंक कर्मियों से एकजुट रहने की अपील की गयी.

Also Read : बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन