नवादा में जमीन विवाद के दौरान खूनी संघर्ष, 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

Nawada News : सीतामढ़ी के मिल्की बेलदारी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें 60 वर्षीय साधु चौहान की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Nawada News : सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मिल्की बेलदारी गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो गोतिया पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. मारपीट की घटना में 60 वर्षीय साधु चौहान की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गयी. इसी दौरान साधु चौहान गंभीर रूप से घायल हो गये और उनकी मौत हो गयी.

परिजनों ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने रामप्रसाद चौहान के पुत्र श्यामा चौहान, श्रवण चौहान के पुत्र विकास चौहान, पिंटू चौहान और विपिन चौहान पर लाठी, भाला और कटनी से हमला कर साधु चौहान की हत्या करने का आरोप लगाया है. हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और मौत के तरीके की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

Also Read : बेगूसराय के जिला परिषद में मनमानी व दोहरी नीति का आरोप, अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान का अनिश्चितकालीन धरना जारी

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सीतामढ़ी थाना पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर विवाद के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी जुटायी.

तनाव को देखते हुए पुलिस रख रही नजर

सीतामढ़ी थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Also Read : बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन