ePaper

बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों किया जागरूक

Updated at : 08 Dec 2024 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों किया जागरूक

बुद्धिजीवी विचार मंच की ओर से सतत शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. बुद्धिजीवी विचार मंच की ओर से सतत शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. रविवार को लाइनपार मिर्जापुर में जागरूकता अभियान चला. प्राथमिक विद्यालय, मिर्जापुर से होकर पोषक क्षेत्र के विभिन्न टोले मुहल्ले से प्रभातफेरी निकाली गयी. मंच के संयोजक अवधेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों स्कूली बच्चे शामिल हुए. बच्चों ने ””जन्म दिया, तो शिक्षा दो””, ””बेटा-बेटी एक समान, सबको शिक्षा सबको मान””, ””गैया बकरी चरती जाय, मुनिया बेटी पढ़ती जाय”” जैसे नारे लिखे तख्तियां लिये मोहल्ले वासियों को जागरूक किया. लोक गायक राजू रंजन व चंदेश्वर प्रसाद के लोकगीत के साथ प्रभातफेरी में शामिल बच्चे व बड़ों का उत्साह देखते बना. मौके पर अवधेश कुमार, रामबिलास प्रसाद, रामलखन प्रसाद, मथुरा पासवान, चंदेश्वर प्रसाद यादव, राजू रंजन, कृष्णा चौधरी, शशिभूषण शर्मा, रवींद्र यादव अधिवक्ता, आनंदी यादव, विक्की यादव, ब्रह्मदेव यादव, चंदन कुमार, राजेंद्र यादव, संजय यादव समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक व शिक्षाविद् प्रभातफेरी में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन