नवादा: एचआईवी को लेकर डर और भेदभाव नहीं करें, संक्रमित व्यक्ति का दें साथ : सीडीओ
जाँच सेंटर में लगा बोर्ड
HIV/AIDS को लेकर डर और भेदभाव छोड़ने का आह्वान किया गया है. नियमित दवाओं से इसे नियंत्रित कर सकते हैं. जानें कैसे करें संक्रमितों का समर्थन और पाएं सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में निःशुल्क जांच व दवाएं.
HIV Awareness: एड्स यानी एचआईवी संक्रमण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है. एचआईवी का अभी पूरी तरह इलाज संभव नहीं है, लेकिन नियमित दवाओं से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. एचआईवी से संक्रमित लोगों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार रोजाना दवा लेनी चाहिए. दवा बीच में छोड़ने या अनियमित रूप से लेने से परेशानी बढ़ सकती है. नियमित इलाज से संक्रमित व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकता है. उक्त बातें सीडीओ डॉ. माला सिन्हा ने कही.
एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ सामान्य व्यवहार करें
सीडीओ ने कहा कि एचआईवी को लेकर किसी तरह का डर या भेदभाव नहीं करना चाहिए. संक्रमित व्यक्ति के साथ सामान्य व्यवहार करें और उसे परिवार का पूरा सहयोग दें. उन्होंने कहा कि एचआईवी से संक्रमित लोगों के प्रति समाज में जागरूकता और सहयोग का माहौल बनाना जरूरी है.
संक्रमण से बचाव के लिए जानकारी जरूरी
डॉ. माला सिन्हा ने कहा कि एचआईवी से बचाव के लिए लोगों को इसके फैलने के कारणों की जानकारी रखना भी जरूरी है. उन्होंने समय पर जांच और सही इलाज पर जोर देते हुए कहा कि इससे बीमारी को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है.
20 से 25 लोगों का हो रहा है प्रतिदिन स्क्रीनिंग
जिले में एचआईवी/एड्स को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जांच भी की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रतिदिन करीब 20 से 25 लोगों की एचआईवी स्क्रीनिंग की जा रही है. वहीं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को एचआईवी से बचाव के उपायों और समय पर जांच कराने के बारे में जानकारी दी जा रही है. जांच के दौरान लोगों को बीमारी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जाती है.
जांच और दवाइयां निःशुल्क है उपलब्ध
जिले में प्रतिदिन करीब 20 से 25 लोगों की एचआईवी स्क्रीनिंग की जा रही है. जांच के दौरान लोगों को एचआईवी से बचाव और समय पर इलाज शुरू कराने की जानकारी दी जाती है. एचआईवी संक्रमित मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत निःशुल्क एंटीरेट्रोवायरल उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. समय पर जांच और नियमित उपचार से एचआईवी संक्रमित व्यक्ति बेहतर और लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए