जगजीवन नगर से बाइक उड़ा ले गया चोर, घटना सीसीटीवी में कैद

NAWADA NEWS.गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे पशु चिकित्सालय में कार्यरत कर्मी की काली और लाल रंग की ग्लैमर बाइक चोर ले उड़े.
फोटो कैप्शन -लिखित आवेदन के साथ थाना परिसर में पीड़ित प्रतिनिधि,रजौली गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे पशु चिकित्सालय में कार्यरत कर्मी की काली और लाल रंग की ग्लैमर बाइक चोर ले उड़े. पीड़ित चितरकोली गांव निवासी प्रसाद यादव के पुत्र पप्पू कुमार ने बताया कि वे पशु चिकित्सालय रजौली में कार्यरत हैं और जगजीवन नगर के एक निजी भवन में रह रहे चिकित्सक से मिलने आये थे. वे अपनी बाइक ग्लैमर संख्या जेएच 02 एके 2706 को भवन के नीचे व साहू फर्नीचर के समीप लगाकर चिकित्सक से मिलकर महज पांच मिनट बाद लौटे, तो देखा की उनकी बाइक नहीं है. पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, किंतु कुछ भी पता नहीं चल सका. पीड़ित ने आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने का प्रयास किया, तो गली के सामने एक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बाइक का लॉक तोड़कर पुरानी बस स्टैंड की तरफ जाता हुआ दिख रहा है. पीड़ित ने थाने को लिखित आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि बाइक मालिक से लिखित आवेदन मिला.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










