ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों वाहन मालिकों से 90 हजार वसूला जुर्माना, 66 वाहनों पर समन

NAWADA NEWS.यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाये हुए है. पिछले 24 घंटे में चार पहिया और दो पहिया वाहनों से करीब 90 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है. जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र के सद्भावना चौक, तीन नंबर बस स्टैंड, रजौली बस स्टैंड और प्रजातंत्र चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया.
प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाये हुए है. पिछले 24 घंटे में चार पहिया और दो पहिया वाहनों से करीब 90 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है. जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र के सद्भावना चौक, तीन नंबर बस स्टैंड, रजौली बस स्टैंड और प्रजातंत्र चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान कुल 158 वाहनों की जांच की गयी और नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई के तहत बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों से 27 हजार रुपये, रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों से 11 हजार रुपये, नो पार्किंग जोन उल्लंघन पर 16 हजार रुपये, नो एंट्री नियम तोड़ने पर 24 हजार रुपये, बीमा फेल वाहनों से छह हजार रुपये, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 1000 रुपये और मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. यातायात थानाध्यक्ष विद्या शंकर कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस के एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 158 वाहनों की जांच की गयी व करीब 90 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही 66 वाहनों को समन भी जारी किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं, जो नियम तोड़ने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखेंगे. कैमरा स्थापना की प्रक्रिया जारी है. उल्लेखनीय है कि ट्रैफिक नियमों के पालन और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से सूबे के विभिन्न जिलों में यातायात थानों की स्थापना की गयी है. इनकी जिम्मेदारी जाम नियंत्रण के साथ-साथ वाहन चालकों को नियमों का सख्ती से पालन कराना है, जिसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




