शहर में शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

नवादा : शराबबंदी के बाद भी शराब का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हर रोज शराब पकड़ी जा रही है. लेकिन इसके बावजूद इसके धंधेबाज इससे बाज नहीं आ रहे हैं. शुक्रवार की रात शहर के पंपु कल रोड में पैंथर के जवानों ने दो लोगों […]
नवादा : शराबबंदी के बाद भी शराब का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हर रोज शराब पकड़ी जा रही है. लेकिन इसके बावजूद इसके धंधेबाज इससे बाज नहीं आ रहे हैं. शुक्रवार की रात शहर के पंपु कल रोड में पैंथर के जवानों ने दो लोगों को 20 बोरे देशी शराब के पाउच के साथ गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर रात को पैंथर के जवानों ने 20 बोरे में कुल 25 सौ देशी शराब के पाउच के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. दोनों धंधेबाज शहर के मिर्जापुर के निवासी हैं. सभी देशी पाउच झारखंड निर्मित है. थाने की पुलिस व उत्पाद विभाग इसकी पड़ताल में जुटी हैं. थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में मिरजापुर के पवन कुमार, पिता स्व शंकर चौधरी व राजन कुमार, पिता शंकर चौधरी है. दोनों को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




