खुले सभी दफ्तर, नहीं पहुंचे लोग
Updated at : 14 Oct 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा सदर : दुर्गापूजा व मुहर्रम की छुट्टी के बाद गुरुवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर खुल गये. नियमित समय से दफ्तर खुलने के बाद भी काम कराने के लिए लोग नहीं पहुंचे. बुधवार तक प्रतिमा विसर्जन व ताजिये का पहलाम से थके लोग की खुमारी नहीं टूट पायी है. समाहरणालय, निबंधन, बैंक, […]
विज्ञापन
नवादा सदर : दुर्गापूजा व मुहर्रम की छुट्टी के बाद गुरुवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर खुल गये. नियमित समय से दफ्तर खुलने के बाद भी काम कराने के लिए लोग नहीं पहुंचे. बुधवार तक प्रतिमा विसर्जन व ताजिये का पहलाम से थके लोग की खुमारी नहीं टूट पायी है.
समाहरणालय, निबंधन, बैंक, नगर पर्षद परिषद सहित सभी दफ्तर खुल गये. कर्मचारी समय पर ही पहुंच गये, लेकिन अधिकारियों की ड्यूटी शहर में ताजिया पहलाम में लगे होने के कारण ऑफिस नहीं पहुंच पाये. सामान्य दिन जमीन का निबंधन कराने के लिए लोगों की भीड़ लगती थी, पर छुट्टी के बाद खुले दफ्तर में लोगों की भीड़ नहीं देखी गयी. बैंक में भी लोगों की कम ही भीड़ देखी गयी. पांच दिनों की बैंक बंदी के बाद एटीएम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




