नि:शक्त बच्चे भी होंगे शिक्षित

Published at :05 Jan 2014 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
नि:शक्त बच्चे भी होंगे शिक्षित

नवादा : जिन बच्चों को सुनने में परेशानी होती है, उनका मुफ्त में इलाज होगा व उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा के तहत जिले के श्रवण नि:शक्त बच्चों की जांच करायी गयी है. उन्हें अब आवश्यकतानुसार श्रवण मशीन या इयर मॉल्ड उपलब्ध कराया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना के […]

विज्ञापन

नवादा : जिन बच्चों को सुनने में परेशानी होती है, उनका मुफ्त में इलाज होगा व उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा के तहत जिले के श्रवण नि:शक्त बच्चों की जांच करायी गयी है.

उन्हें अब आवश्यकतानुसार श्रवण मशीन या इयर मॉल्ड उपलब्ध कराया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना के तहत सभी 14 प्रखंडों में कैंप लगा कर बच्चों की जांच करायी गयी है. कॉडिलॉजिस्ट किरण कुमार व वीरेंद्र कुमार द्वारा सभी शिविरों में आये बच्चों की समस्या को जान कर उचित जांच कर गयी है.

सुनने की क्षमता खो चुके बच्चों या कम सुनाई देने वाले छात्र-छात्राओं को हेयरिंग मॉल्ड लगाने की आवश्यकता बतायी गयी है. शिक्षा के अधिकार कानून के तहत श्रवण नि:शक्त बच्चों को भी शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है. सभी प्रखंड मुख्यालयों में लगाये गये शिविर में अभिभावकों के कान में समस्या होने की शिकायत करने वाले बच्चों का इलाज कराया गया. जिले में जांच में पीड़ित 288 श्रवण नि:शक्त बच्चों का चयन किया गया है, जिसे हेयरिंग मशीन दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन