बिजु बिगहा में छात्रवृत्ति के नौ लाख रुपये बांटे

Published at :29 Dec 2013 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिजु बिगहा में छात्रवृत्ति के नौ लाख रुपये बांटे

नवादा : मेसकौर प्रखंड के बिजु बिगहा स्थित केसो राम इंटर विद्यालय में 75 फीसदी उपस्थिति वाले नौवीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति की राशि बांटी गयी. इसके तहत नौ लाख 55 हजार आठ सौ रुपये वितरित किये गये. मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत छह लाख 45 हजार रुपये व पोशाक […]

विज्ञापन

नवादा : मेसकौर प्रखंड के बिजु बिगहा स्थित केसो राम इंटर विद्यालय में 75 फीसदी उपस्थिति वाले नौवीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति की राशि बांटी गयी.

इसके तहत नौ लाख 55 हजार आठ सौ रुपये वितरित किये गये. मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत छह लाख 45 हजार रुपये व पोशाक योजना के तहत चार लाख 55 हजार रुपये का भी वितरण किया गया.

प्रभारी प्रधानाध्यापक अबुल खैर अहमद सिद्दीकी, पर्यवेक्षक राज कुमार चौधरी, सोनबू देवी, सुनील सिंह, मुकेश कुमार, अरुण कुमार, नजीर खां आदि मौजूद थे.

इधर, सामान्य जाति के छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने के कारण उनके अभिभावकों ने रोष भी जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन