कमरे में लगी आग में झुलसकर दंपत्ति की मौत

Published at :27 Nov 2013 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
कमरे में लगी आग में झुलसकर दंपत्ति की मौत

नवादा: बिहार के नवादा जिला के कव्वाकोल थाना अंतर्गत सरौनी गांव में एक खपरैल मकान के एक कमरे में सोए दंपत्ति की देर रात्रि उनके कमरे में अचानक आग लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही झुलसकर मौत हो गयी. थाना अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि मृतकों में मो0 इम्तेयाज (28) और उनकी पत्नी […]

विज्ञापन

नवादा: बिहार के नवादा जिला के कव्वाकोल थाना अंतर्गत सरौनी गांव में एक खपरैल मकान के एक कमरे में सोए दंपत्ति की देर रात्रि उनके कमरे में अचानक आग लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही झुलसकर मौत हो गयी. थाना अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि मृतकों में मो0 इम्तेयाज (28) और उनकी पत्नी साबिया (23) शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है. साबिया के पिता ने इम्तेयाज के परिजनों पर अपनी बेटी और दामाद को जलाकर मार देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इम्तेयाज और साबिया ने दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन