मध्याह्न भोजन के नाम पर हो रही लूट

Updated at : 02 Dec 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन के नाम पर हो रही लूट

मध्याह्न भोजन के नाम पर हो रही लूट रजौली. प्रखंड के अमावां पूर्वी पंचायत में मध्याह्न भोजन के नाम पर लूट मची है. मलियातरी विद्यालय में महीना में मात्र पांच दिन ही मध्याह्न भोजन बनाया जाता है. यही आंकड़े पूरे महीने का मध्याह्न भोजन की लिस्ट पर चढ़ा दिया जाता है. उसी स्कूल में पढ़ने […]

विज्ञापन

मध्याह्न भोजन के नाम पर हो रही लूट रजौली. प्रखंड के अमावां पूर्वी पंचायत में मध्याह्न भोजन के नाम पर लूट मची है. मलियातरी विद्यालय में महीना में मात्र पांच दिन ही मध्याह्न भोजन बनाया जाता है. यही आंकड़े पूरे महीने का मध्याह्न भोजन की लिस्ट पर चढ़ा दिया जाता है. उसी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि प्रधानाध्यापक शिव शंकर रजक द्वारा हमलोगों को कहा जाता है कि कोई भी पदाधिकारी अगर विद्यालय जांच में आये और पूछताछ करे तो कहना कि पूरे महीने भोजन खिलाया जाता है. ऐसा नहीं करने पर स्कूल से नाम काट देने की बात करते हैं. ग्रामीण अजय कुमार, भुलेश्वर महतो, अलख यादव, सुधीर यादव ने बताया कि महिना में सिर्फ पांच-छह दिन ही यहां भोजन बनाया जाता है. इसके कारण कई बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है. इस संबंध में बीइओ रामनंदन सिंह को फोन कर जानकारी लेना चाहा. इन्होंने फोन रिसीव करना भी मुनासिब नहीं समझा. डीइओ गोरख प्रसाद ने बताया कि इस मामले की जांच कर प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन