हत्या के आरोप में पांच को उम्रकैद

नवादा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय विक्रम सिंह ने हत्याकांड के आरोपित रामनरेश सिंह, महेश्वरी सिंह, अरविंद सिंह, शिव जी सिंह व गणोश सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. सभी पर 10 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया गया है. सभी नगर थाना कांड संख्या 266/11 के आरोपित हैं. जानकारी […]
नवादा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय विक्रम सिंह ने हत्याकांड के आरोपित रामनरेश सिंह, महेश्वरी सिंह, अरविंद सिंह, शिव जी सिंह व गणोश सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. सभी पर 10 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया गया है. सभी नगर थाना कांड संख्या 266/11 के आरोपित हैं.
जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल, 2011 को घास पटाने के दौरान सिसवां निवासी नरेंद्र सिंह की लोगों ने छुरा घोंप कर हत्या कर दी थी. इस मामले में सूचक व्यास देव ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




