जंगलों की छानी खाक नहीं मिला कोई सुराग

सिरदला: मंगलवार की सुबह एसएसबी जवानों ने एसपी अभियान विभाष कुमार के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया. क्षेत्र के बहुआरा, भीतिया, बसकटवा, मढ़ी, कलौंदी, लवनी, जमुनियां व मोहनरिया के जंगलों में सघन छापेमारी चला. हालांकि, इस दौरान नक्सलियों का कोई सुराग नहीं मिला. सूत्रों ने बताया कि बाराचट्टी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में […]
इसकी टोह में लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा छापेमारी की जा रही है. आये दिन भीतिया होते हुए अन्य गांवों में जाते हुए नक्सलियों को आधी रात को पहाड़ी पर देखा जाता है. इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दहशत का माहौल है. गौरतलब है कि सुखनर से खटांगी तक बन रही सड़क के ठेकेदार से लेवी की मांग टीपीसी संगठन द्वारा एक माह पूर्व किया गया था. इसकी शिकायत भी की गयी. इसके भय से ही संवेदक ने सड़क निर्माण का काम रोक दिया है. छापेमारी के दौरान सिरदला थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, रंजीत राम, रवि रंजन कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




