जाली दस्तखत कर निकाले धान के रुपये, की शिकायत

नवादा कार्यालय: पकरीबरावां के ढोढ़ा पंचायत के किसानों ने अपने पैक्स अध्यक्ष पर जाली दस्तखत कर बेचे गये धान के रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है. किसानों ने डीएम व को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर विरोध में धरना-प्रदर्शन करने की बात कही है. किसान धनेश्वर आजाद, अलखदेव यादव, अरुण यादव, […]
पर, दर्ज सूची में 10 किसानों का नाम अंकित किया है. किसानों ने इस पर भी आपत्ति जतायी है और कहा है कि पैक्स अध्यक्ष मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं. किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन व बैंक प्रबंधन भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं लाती है और किसानों को भुगतान नहीं करा पायेगी, तो वह मजबूरन आंदोलन करेंगे. किसानों ने बताया है कि रामचंद्र यादव का 60 क्विंटल, वीरेंद्र यादव का सौ क्विंटल, कुलदीप यादव का 50 क्विंटल, चंद्रशेखर आजाद का 180 क्विंटल, साखु यादव का 150 क्विंटल, राम जनम यादव 150 क्विंटल, भोला यादव का 70 क्विंटल, विशुनदेव यादव का सौ क्विंटल, अंबिका यादव का 60 क्विंटल व नरेश यादव का 145 क्विंटल बेचे गये धान के रुपये बकाया है. इसके भुगतान को लेकर किसान अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




