शिक्षक नियोजन के नियमों की अनदेखी

नवादा : तृतीय चरण के प्रारंभिक व माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक नियोजन के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है. जिला पर्षद शिक्षक नियोजन इकाई को छोड़ दें तो अन्य किसी भी नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची का प्रकाशन वेबसाइट पर नहीं किया गया है, जबकि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि नियोजन इकाई […]
नवादा : तृतीय चरण के प्रारंभिक व माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक नियोजन के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है. जिला पर्षद शिक्षक नियोजन इकाई को छोड़ दें तो अन्य किसी भी नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची का प्रकाशन वेबसाइट पर नहीं किया गया है, जबकि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची व आवंटित स्कूल की सूची वेबसाइट पर प्रकाशित की जाय.
ऐसा नहीं किया गया तो नियोजन प्रक्रिया स्थगित कर दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज करने का प्रावधान है. लेकिन, जिले में किसी भी नियोजन इकाई की मेधा सूची वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं की गयी है. मेधा सूची से संबंधित जानकारी भी अभ्यर्थियों को नहीं मिल पा रही है. यही कारण है कि जिला पर्षद द्वारा बुलाये गये दूसरी बार की काउंसेलिंग में काफी कम अभ्यर्थी उपस्थित हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




