20 लीटर शराब जब्त, आरोपित फरार

Updated:
विज्ञापन

बसेरिया गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

बसेरिया गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई प्रतिनिधि, सिरदला. सिरदला थाना क्षेत्र के बसेरिया गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी कर वृक्ष मांझी, पिता झारो मांझी के घर के पास से लगभग 20 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की. हालांकि, पुलिस को मौके पर देखते ही आरोपित भागने में सफल रहा. इस संबंध में सिरदला थाना में शराब अधिनियम के तहत कांड संख्या 30/26 दर्ज की गयी है. छापेमारी का नेतृत्व एसआइ सच्चिदानंद कुमार ने किया, जबकि थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जायेगा. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार पर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है. उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन