स्नातक व इंटर में नामांकन शुरू

Published at :16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक व इंटर में नामांकन शुरू

नारदीगंज : नारदीगंज महाविद्यालय में बुधवार से बीए, बीएससी, बीकॉम व इंटर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का बिना फॉर्म भरे ही नामांकन हो रहा है. उससे कम अंक लाने वालों को विज्ञान विषय में नामांकन लेना है तो उसे फॉर्म भरना होगा. दूसरी […]

विज्ञापन

नारदीगंज : नारदीगंज महाविद्यालय में बुधवार से बीए, बीएससी, बीकॉम व इंटर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का बिना फॉर्म भरे ही नामांकन हो रहा है. उससे कम अंक लाने वालों को विज्ञान विषय में नामांकन लेना है तो उसे फॉर्म भरना होगा.

दूसरी तरफ कला संकाय में 55 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले बच्चों का बिना फॉर्म भरे ही नामांकन लिया जा रहा है, जबकि वाणिज्य के सभी पास विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा. प्राचार्य रामानुज प्रसाद ने कहा कि आसपास के क्षेत्रों की लड़कियों को विशेष छूट देने की व्यवस्था की गयी है. कॉलेज में 1600 छात्र-छात्राओं के नामांकन की व्यवस्था है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन