घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

Published at :16 Jul 2013 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

नवादा : नगर थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने बीती रात एक घर का ताला तोड़ कर लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली. सिविल कोर्ट में मुंसीफ के पेशकार शशि भूषण प्रसाद सिन्हा के घर में यह घटना हुई. श्री सिन्हा परिवार सहित अपने संबंधी के यहां पचगांवा गये […]

विज्ञापन

नवादा : नगर थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने बीती रात एक घर का ताला तोड़ कर लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली. सिविल कोर्ट में मुंसीफ के पेशकार शशि भूषण प्रसाद सिन्हा के घर में यह घटना हुई.

श्री सिन्हा परिवार सहित अपने संबंधी के यहां पचगांवा गये हुए थे. चोरों ने घर में रखे जेवर, 10 हजार रुपये, सिलिंडर सहित कीमती कपड़े की चोरी कर ली. रविवार को पड़ोसियों ने जब घर का ताला टूटा हुआ देखा तो फोन से उन्हें सूचना दी. श्री सिन्हा ने बताया कि चोरों ने मुख्य द्वार का का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया. इस घटना की सूचना थाने को दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन