ePaper

सिरदला : व्यक्ति को अधमरा कर हाइवे पर फेंका

Updated at : 18 Oct 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
सिरदला : व्यक्ति को अधमरा कर हाइवे पर फेंका

सिरदला : थाना क्षेत्र के बिलालरपुर निवासी दसन यादव के 50 वर्षीय पुत्र सतेंद्र यादव को अज्ञात अपराधियों द्वारा पहले अगवा किया गया फिर बुरी तरह से पिटाई कर अकबरपुर थाना क्षेत्र के माखर गांव के समीप एनएच-31 पर फेंक दिया. जहां अधमरा स्थिति में अज्ञात व्यक्ति को सड़क किनारे फेंका हुआ देख कर ग्रामीणों […]

विज्ञापन
सिरदला : थाना क्षेत्र के बिलालरपुर निवासी दसन यादव के 50 वर्षीय पुत्र सतेंद्र यादव को अज्ञात अपराधियों द्वारा पहले अगवा किया गया फिर बुरी तरह से पिटाई कर अकबरपुर थाना क्षेत्र के माखर गांव के समीप एनएच-31 पर फेंक दिया.
जहां अधमरा स्थिति में अज्ञात व्यक्ति को सड़क किनारे फेंका हुआ देख कर ग्रामीणों ने अकबरपुर पुलिस को सूचना दिया. इसके बाद अकबरपुर पुलिस सतेंद्र यादव को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया. जहां करीब 24 घंटे तक कोई बेचारे का सुध लेने नहीं पहुंचा. तब अस्पताल परिसर में सुपुर्दे खाख करने वाला स्थानीय अखबार के एक पत्रकार को सतेंद्र यादव के बारे में बताता है.
इसके बाद अमुक पत्रकार के घंटो अथक प्रयास के उपरांत घायल व्यक्ति की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के उपरडीह पंचायत के बिलालपुर निवासी के रूप में कई गयी.
इसके बाद सतेंद्र का परिजन सदर अस्पताल पहुंच कर चिंताजनक हालत में घायल सतेंद्र यादव को पावापुरी अस्पताल में दाखिल कराया जहां इलाज चल रहा है. परिजनों द्वारा पूछे जाने पर सतेंद्र ने बताया कि उसको कुछ अज्ञात लोग अगवा कर अन्यंत्र जगह ले गया. उसके बाद लूट पाट कर बुरी तरह पिटाई की गई. उसके बाद मरा हुआ समझ कर पटना रांची हाइवे पर माखर गांव के समीप फेंक कर भाग गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन