नवादा : वाट्सएप पर वॉयस मैसेज से दिया तलाक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2019 9:42 AM (IST)
विज्ञापन

कौआकोल की पीड़ित महिला का शौहर है कोलकाता का रहनेवाला पीड़िता के हैं तीन बच्चे, गर्भ में भी पल रहा है एक बच्चा थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर पहुंची एसपी के पास नवादा : नवादा में तीन तलाक का एक मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि कोलकाता निवासी […]
विज्ञापन
कौआकोल की पीड़ित महिला का शौहर है कोलकाता का रहनेवाला
पीड़िता के हैं तीन बच्चे, गर्भ में भी पल रहा है एक बच्चा
थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर पहुंची एसपी के पास
नवादा : नवादा में तीन तलाक का एक मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि कोलकाता निवासी इम्तियाज अंसारी ने जिले के कौआकोल थाने के बीझो गांव की अरमाना खातून को वाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेज कर तीन तलाक दे दिया है. गुरुवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना विगत 20 सितंबर की है. उसने इसकी सूचना उसी दिन कौआकोल थाना में दी, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है.
पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह कोलकाता के इम्तियाज अंसारी से आठ वर्ष पहले हुअा था. पीड़िता एक पुत्र व दो पुत्री की मां है, जबकि वह वर्तमान में आठ माह की गर्भवती भी है. पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी में उसके पिता ने 50 हजार रुपये उपहार स्वरूप शौहर को दिये थे.
लेकिन, उसके ससुरालवाले उससे खुश नहीं थे. पति, सास एवं ननद सब मिल कर दहेज में एक लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे. गरीब पिता के द्वारा दहेज की पूर्ति नहीं किये जाने पर विगत 20 सितंबर को इम्तियाज अंसारी ने वाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेज कर उसे तीन तलाक दे दिया. अरमाना ने रोते हुए अपने समाज के ठेकेदारों से पूछा कि मेरे मां-बाप बहुत गरीब हैं. मैं उनके ऊपर बोझ बनना नहीं चाहती. आठ माह का गर्भ और तीन छोटे-छोटे बच्चों को लेकर अब मैं कहां जाऊं,क्या करूं.
दिल्ली की 29 वर्षीय राइमा याहया ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि उसके पति अतीर शमीम ने वाट्सएप पर तीन बार तलाक शब्द दोहराते हुए तलाक का फतवा भेजा. दोनों की शादी नवंबर 2011 में हुई थी और शमीम ने अपनी पत्नी को 23 जून 2019 को माेबाइल फोन पर तलाक दिया.
केरल के एनआरआइ बीएम अशरफ, जो खाड़ी देश में काम करते हैं, उन्होंने अपनी पत्नी दिल्ली की शीरीबाग की रहनेवाली को मोबाइल फोन पर वॉयस मैसेज के द्वारा तलाक का संदेश भेजा. मैसेज उसने अपनी पत्नी के भाई के मोबाइल फोन पर विगत 15 मार्च को भेजा.
पहले भी आये हैं तलाक के मैसेज
महाराष्ट्र के थाणे जिले में 23 वर्षीय युवती को उसके पति ने मोबाइल फोन पर मैसेज भेज कर तलाक दे दिया. युवती ने इस मामले में भोइवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी. दोनों की शादी 18 मई 2014 को हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










