फांसी लगा कर महिला ने की खुदकुशी, महिला को फंदे से लटकता देख युवक को आया हर्ट अटैक, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2019 2:54 PM
नवादा / अकबरपुर : जिले के अकबरपुर प्रखंड के पिपरा खुर्द में एक महिला ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं, महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर आये गांव […]
नवादा / अकबरपुर : जिले के अकबरपुर प्रखंड के पिपरा खुर्द में एक महिला ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं, महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर आये गांव के एक युवक को हर्ट अटैक आने से मौके पर ही मौत हो गयी.
जानकारी के मुताबिक, अकबरपुर प्रखंड के पिपरा खुर्द में 30 वर्षीय रेखा देवी ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसके पति की ओर से पहले भी रेखा की कई बार पिटाई की जाती रही है. घर से निकालने आ भी आरोप मायकेवालों ने लगाया है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया और छानबीन में जुट गयी है.
इधर, महिला के फांसी लगा कर खुदकुशी करने की सूचना मिलने पर गांव के ही एक 36 वर्षीय युवक अनिल रविदास की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि अकबरपुर प्रखंड की पचरूखी पंचायत के पिपरा खुर्द गांव में मृत महिला के पड़ोसी बासों रविदास का 36 वर्षीय पुत्र अनिल रविदास महिला की मौत की सूचना मिलने पर देखने के लिए आया. फंदे से महिला को लटकता देख कर युवक को हर्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि युवक को पहले भी हर्ट अटैक का दौरा आ चुका था. उसका इलाज चल रहा था. मृत महिला को देखने पर उसे फिर हर्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गयी. मौके पर पहुंची अकबरपुर पुलिस जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










