नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से सात बच्चों समेत आठ लोगों की मौत, CM ने जताया शोक, मुआवजे का एलान

Updated at : 19 Jul 2019 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से सात बच्चों समेत आठ लोगों की मौत, CM ने जताया शोक, मुआवजे का एलान

नवादा : जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के धानपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सात बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गयी. वहीं, कई बच्चे झुलस गये. घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घटना उससमय हुई जब बच्चे एक पेड़ के नीचे […]

विज्ञापन

नवादा : जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के धानपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सात बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गयी. वहीं, कई बच्चे झुलस गये. घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घटना उससमय हुई जब बच्चे एक पेड़ के नीचे खेल रहे थे. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आ गये.

जानकारी के मुताबिक, जिले के काशीचक थाने के धानपुर गांव में सात बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गयी है. मरनेवालों में एक अधेड़ रमेश मांझी शामिल है. बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर काशीचक के धानपुर गांव के दलित टोले के सभी बच्चे एक टिल्हा के पास खेल रहे थे. इसी दौरान बुंदाबांदी शुरू हो गयी. इससे बचने के लिए सभी बच्चे एक पीपल पेड़ के पास आकर ठहर गये. इसी दौरान तेज गति से बिजली चमकी और वज्रपात हो गया. यहीं पर खेल रहे सभी सात बच्चों की मौत हो गयी. मरनेवालों में एक 26 साल का रमेश मांझी भी शामिल है. इस घटना में सात बच्चे जख्मी भी हुए हैं. इन्हें इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. गंभीर रूप से एक जख्मी को सदर अस्पताल भेजा गया है. इस बीच, जानकारी मिलने पर नवादा सदर एसडीओ अनु कुमार सहित कई बड़े अधिकारी पीएचसी पहुंच कर घायलों के इलाज का जायजा लिया है. हालांकि, इलाज को लेकर अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति बनी रही.

मृतकों के नाम

नीतीश मांझी 12 वर्ष

रमेश मांझी 26 वर्ष

छोटू मांझी 15 वर्ष

गणेश मांझी 15 वर्ष

छोटू मांझी 8 वर्ष

मुन्नीलाल मांझी 9 वर्ष

मोनू मांझी 15 वर्ष

परवेश कुमार 10 वर्ष

जख्मी लोगों का नाम

गणेश मांझी 21 वर्ष

मुरत मांझी 7 वर्ष

नंद कुमार 14 वर्ष

राकेश मांझी 12 वर्ष

मसकुरिया मांझी 15 वर्ष

नंदू मांझी 22 वर्ष

अंकित मांझी 13 वर्ष

मुकेश मांझी 13 वर्ष

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक, मुआवजे का किया एलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के धानपुर गांव मुसहरी में वज्रपात से आठ बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस घटना से मर्माहत हैं. उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने तत्काल मृतकों के आश्रितों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने वज्रपात से घायल हुए बच्चों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है. साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन