चेहरा देख कर काम करते हैं बैंक के शाखा प्रबंधक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अकबरपुर : अकबरपुर के पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है. काम ना करने या स्टाफ की कमी होने पर सर्वर नहीं होने का बहाना बना लिया जाता है. ज्यादा दबाव पड़ने पर दिखावे के रूप में काम शुरू कर दिया जाता है और चेहरा देख कर लोगों […]
विज्ञापन
अकबरपुर : अकबरपुर के पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है. काम ना करने या स्टाफ की कमी होने पर सर्वर नहीं होने का बहाना बना लिया जाता है.
आपके शहर में
विज्ञापन
ज्यादा दबाव पड़ने पर दिखावे के रूप में काम शुरू कर दिया जाता है और चेहरा देख कर लोगों को खुश करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. जनहित के लिए बनायी गयी संस्था जनता को शोषित, परेशान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है.
आये दिन बैंक में उपभोक्ता और प्रबंधक के बीच तनाव का माहौल बना रहता है. मैनेजर से किसी प्रकार की बातचीत करने पर भी कानून का भय दिखा कर संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही करने की बात की जाती है. बैंक प्रबंधक की मनमानी से उपभोक्ता पूरी तरह परेशान हो चुके हैं. उनके सामने अपनी समस्याओं के समाधान का कोई हाल नजर नहीं आ रहा है.
इसी प्रकार का एक मामला सामने आया है. अनीता कुमारी, बागेश्वरी देवी ने कहा कि वह अपने काम से अकबरपुर बैंक की शाखा गये थे. उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद मैनेजर अपनी जान पहचानवालों को प्राथमिकता दे रहे थे, जब की लाइन में खड़े लोग यूं ही खड़े रहे. लेकिन, मैनेजर ने कोई ध्यान नहीं दिया. शाखा प्रबंधक के इस कार्य का विरोध करने पर उन्होंने उलूल जुलूल कहते हुए कहा जो कुछ करना है कर लो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन