नवादा : दो देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ पेट्रोल पंप मालिक का बेटा गिरफ्तार

Updated at : 15 Mar 2019 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
नवादा : दो देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ पेट्रोल पंप मालिक का बेटा गिरफ्तार

नवादा : जिले के खरिजमा थाना क्षेत्र निवासी पेट्रोल पंप के मालिक अर्जुन पासवान के पुत्र को पुलिस ने दो देसी कट्टा व 3.15 बोर के कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. युवक को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आयी और पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने के […]

विज्ञापन

नवादा : जिले के खरिजमा थाना क्षेत्र निवासी पेट्रोल पंप के मालिक अर्जुन पासवान के पुत्र को पुलिस ने दो देसी कट्टा व 3.15 बोर के कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. युवक को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आयी और पूछताछ कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गुरुवार की सुबह गयी थी. वहां पर एक युवक की पुलिस से नोकझोंक हो गयी. शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवक की छानबीन की. पुलिस को पता चला कि युवक का नाम गौतम कुमार है. वह रोह प्रखंड के पूर्व मुखिया अर्जुन पासवान का पुत्र गौतम कुमार है. गौतम अपने पिता के पेट्रोल पंप का संचालन करता है. इसके बाद पुलिस गुरुवार की देर रात खरिजमा थाना क्षेत्र स्थित गौतम के घर पर पकड़ने गयी. इस दौरान पुलिस को गौतम की कमर से दो देसी कट्टा और 3.15 बोर के छह जिंदा कारतूस मिला. पुलिस ने गौतम को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आयी. गिरफ्तार युवक गौतम से पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन