पशुपालकों को किया सम्मानित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नवादा : अच्छी नस्ल के पशुओं को पालने वाले किसानों को पशुपालन विभाग द्वारा लगाये गये मेले में पुरस्कृत किया गया. राष्ट्रीय पशुधन मेला का आयोजन भदौनी हाट में किया गया था. दुग्ध उत्पादन क्षमता के आधार पर पांच सदस्यीय समिति ने तीन पशु पालकों को पुरस्कार के लिए चयनित किया. फरहा निवासी विरेंद्र कुमार […]
विज्ञापन
नवादा : अच्छी नस्ल के पशुओं को पालने वाले किसानों को पशुपालन विभाग द्वारा लगाये गये मेले में पुरस्कृत किया गया. राष्ट्रीय पशुधन मेला का आयोजन भदौनी हाट में किया गया था. दुग्ध उत्पादन क्षमता के आधार पर पांच सदस्यीय समिति ने तीन पशु पालकों को पुरस्कार के लिए चयनित किया. फरहा निवासी विरेंद्र कुमार को प्रथम, भदौनी के वासुदेव चौधरी को दूसरा तथा चेता बिगहा के राजकुमार यादव को तीसरा ईनाम दिया गया.
क्षेत्रीय निदेशक के द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में छह हजार, दूसरे इनाम में पांच हजार व तीसरे ईनाम के रूप में तीन हजार रुपये नकद व प्रशस्तिपत्र दिये गये. इसके अलावे भदौनी के संजय कुमार, मनोज यादव, कृष्णजीत कुमार यादव व रवींद्र प्रसाद को सांत्वना पुरस्कार के रूप में डेढ़-डेढ़ हजार रुपये दिये गये. कार्यक्रम पशुपालन अधिकारी तरुण कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन