नवादा : चोरी करने आये युवक की पीट कर हत्या

Updated at : 19 Sep 2018 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
नवादा : चोरी करने आये युवक की पीट कर हत्या

हिसुआ (नवादा) : हिसुआ नगर पंचायत के वार्ड आठ की सोईयापर, लबरपुरा बस्ती में सोमवार की आधी रात चोरी की नीयत से आये एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. पुलिस को युवक को बंधक बनाये जाने की सूचना मिली थी. युवक को बेहोशी की हालत में हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, […]

विज्ञापन
हिसुआ (नवादा) : हिसुआ नगर पंचायत के वार्ड आठ की सोईयापर, लबरपुरा बस्ती में सोमवार की आधी रात चोरी की नीयत से आये एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. पुलिस को युवक को बंधक बनाये जाने की सूचना मिली थी. युवक को बेहोशी की हालत में हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
मृतक की पहचान नरहट के चातर गांव निवासी रूपण मांझी के रूप में हुई है. चातर मृतक की ससुराल है और वह वहीं बस गया था. मृतक के पिता रामेश्वर मांझी नारदीगंज के असाढ़ी गांव के रहनेवाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार, रात को चार चोर संजय राजवंशी और उनके पड़ोसी के घर में घुसे थे.
लोगों ने चोरों को खदेड़ा दिया. तीन चोर तो भाग गये, लेकिन रूपण मांझी पकड़ा गया. लोगों ने उसकी जम कर पिटाई की. थानाध्यक्ष राजदेव साव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बस्ती में युवक को बंधक बना कर मारपीट की जा रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया. उसे अस्पताल लाने पर पानी आदि चढ़ाया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गयी.
परिजनों का कहना है कि वह हाट गया था. वहां से सामान खरीद कर गांव के ही एक व्यक्ति से सामान को घर भेज दिया, लेकिन खुद नहीं आया. परिवारवालों ने रात को उसकी खोजबीन भी की थी. थानाध्यक्ष ने लाश को पोस्टमार्टम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन