गाड़ियां नहीं, सड़कों पर दिखा प्रदर्शनकारियों का हुजूम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
झूठे केस में फंसा रही पुलिस : भाकपा-माले नवादा : भाकपा-माले के भोला राम ने कहा कि बंद के दौरान वामदलों के दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गलत आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की लाठी से एक बच्चे का सिर फटा है और आरोप कार्यकर्ताओं पर लगाकर केस में फंसाया जा रहा है. […]
विज्ञापन
झूठे केस में फंसा रही पुलिस : भाकपा-माले
आपके शहर में
विज्ञापन
नवादा : भाकपा-माले के भोला राम ने कहा कि बंद के दौरान वामदलों के दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गलत आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की लाठी से एक बच्चे का सिर फटा है और आरोप कार्यकर्ताओं पर लगाकर केस में फंसाया जा रहा है. उसे बिना शर्त रिहा करे अन्यथा आवाज और भी बुलंद होगी. वामपंथी विचारधारा वाले विद्वानों को बिना शर्त रिहा करे. वामदल के नेता मुकलेश कुमार और ललन सिंह को पुलिस फंसाने का काम कर रही है. मौके पर भाकपा-माले के अजीत कुमार मेहता, सुदामा देवी, ग्यास उद्दीन, इनौस के मंटू कुमार, अनुज प्रसाद, श्यामदेव विश्वकर्मा, अर्जुन पासवान, माकपा के नरेशचन्द्र शर्मा, उमेश प्रसाद, मुकलेश कुमार, भाकपा माले के ललन सिंह तथा गोविन्द प्रसाद सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.
डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल : सपा
सपा के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन कर विरोध जताया. जिलाध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में बंद कराने कार्यकर्ता सड़कों पर तैनात रहे. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसान नौजवान विरोधी सरकार है. बिहार में यह डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही. ऐसी महंगाई वाली सरकार के साथ मिल कर राज करने से अच्छा है कि बिहार सरकार इस्तीफा दे दे. मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष जय ललिता देवी, विक्की मालाकार, महेश्वर राजवंशी, मो मनान खान, कमलेश यादव, योगेन्द्र यादव, अखिलेश यादव, धनंजय यादव, मिथिलेश यादव, संटू कुमार, राकेश यादव, सुरेश राजवंशी, श्रीनारायण यादव, पुतुल देवी तथा मनोज यादव आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन