सड़क जाम कर रोक दी गाड़ियों की राह
नवादा : अनुसूचित जाति/जनजाति कानून के विरोध में व गरीब सवर्णों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने की मांग को लेकर भारत बंद का मिला-जुला असर रहा. बंद समर्थकों ने किऊल-गया रेलखंड पर दिन भर ट्रेनों का परिचालन को ठप कर दिया. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान पुलिस ने दर्जनों […]
नवादा : अनुसूचित जाति/जनजाति कानून के विरोध में व गरीब सवर्णों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने की मांग को लेकर भारत बंद का मिला-जुला असर रहा. बंद समर्थकों ने किऊल-गया रेलखंड पर दिन भर ट्रेनों का परिचालन को ठप कर दिया. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान पुलिस ने दर्जनों बंद समर्थकों को हिरासत में लेकर नगर थाने ले गयी, जहां पीआर बाॅन्ड भरवा कर सभी को मुक्त कर दिया. जिला मुख्यालय के एनएच 31 सद्भावना चौक,
आपके शहर में
मुफस्सिल थानाक्षेत्र के ओढ़नपुर मोड़, भगत सिंह चैक, प्रजातंत्र चौक तथा विजय बाजार चैक पर बंद समर्थकों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर वाहनों के परिचालन को ठप कर दिया. विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर टायर भी जलाया गया. गुरुवार को भूमिहार ब्राह्माण एकता मंच के बैनर तले प्रदर्शन किया गया़ लोग सड़क व रेल लाइन पर विरोध कर रहे थे. जहां प्रशासन ने बंद करा रहे लोगों को समझा बुझा कर सड़क को जाम से मुक्त कराते हुए वाहनों का परिचालन शुरू कराया. बंद करा रहे मंच के संयोजक राजेश श्री ने कहा कि सरकार समानता कानून बना कर गरीब सवर्णों को आरक्षण दें. उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक आधार पर आरक्षण दें. उन्होने कहा कि एससी/एसटी कानून का दुरुपयोग कर निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए