अंधेरे में ही रहते हैं सिविल व पुलिस अफसर

Updated at : 27 Jun 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
अंधेरे में ही रहते हैं सिविल व पुलिस अफसर

समाहरणालय परिसर में भी रहता है अंधेरा नवादा नगर : जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के कार्यालयवाले वार्ड में भी सड़कों पर लाइट का इंतजाम नहीं है. शाम होते ही शहर के इस महत्वपूर्ण हिस्से में अंधेरा छा जाता है़ समाहरणालय परिसर, प्रजातंत्र चौक, विजय बाजार, साहेब कोठी जैसे महत्वपूर्ण एरिया में फैले वार्ड चार […]

विज्ञापन

समाहरणालय परिसर में भी रहता है अंधेरा

नवादा नगर : जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के कार्यालयवाले वार्ड में भी सड़कों पर लाइट का इंतजाम नहीं है. शाम होते ही शहर के इस महत्वपूर्ण हिस्से में अंधेरा छा जाता है़ समाहरणालय परिसर, प्रजातंत्र चौक, विजय बाजार, साहेब कोठी जैसे महत्वपूर्ण एरिया में फैले वार्ड चार में दुकानें बंद होने के बाद रोशनी गायब हो जाती है़ पिछले वार्ड पार्षद द्वारा अपने खर्च पर कुछ स्थानों पर लाइटें लगायी गयी थीं़ लेकिन, इस बार बने बोर्ड के एक साल पूरा होने के बाद भी किसी पोल या घरों के आगे बल्ब नहीं लगाये गये हैं. अधिकारियों के रहने के लिए बनी ऑफिसर कॉलोनी परिसर के हिस्से को साहेब कोठी के नाम से जानते हैं़ लेकिन,
यह पूरा हिस्सा भी अंधेरे में डूबा रहता है. जिले के वरीय अधिकारियों का कार्यालय होने के बावजूद समाहरणालय परिसर के गेट पर भी रोशनी नहीं रहती है. वार्ड के बाजारवाले हिस्से में दुकाने बंद होने तक तो रोशनी दिखती है, लेकिन दुकानें बंद होने के बाद अंधेरे का साम्राज्य हो जाता है.
शाम होते ही अंधेरी हो जाती हैं गलियां
वार्ड में जिले के वरीय अधिकारियों का कार्यालय है. दिन में ऑफिस में लाइट व एसी का इंतजाम होता है, लेकिन रोड पर शाम में अंधेरा रहता है़ कमी है.
सुभाष शास्त्री, स्थानीय नागरिक
सरकार को भी देना होगा ध्यान
वार्ड के कई हिस्सों में गलियां हैं. अंधेरे में दुर्घटना होने की संभावना रहती हैं. लाइट का इंतजाम सुरक्षा के लिए भी जरूरी है. ध्यान देना होगा़
विजय प्रसाद, स्थानीय निवासी
सड़कों पर लाइट का इंतजाम जरूरी
अधिकतर स्थानों पर लाइट तो लगी थी, पर सही से रखरखाव नहीं होने के कारण लाइटें खराब हो गयी हैं़ सड़काें पर लाइट का इंतजाम जरूरी है.
श्रीकांत सिंह, स्थानीय निवासी
लाइटों की हो जाती है चाेरी
वार्ड में कई स्थानों पर लगी लाइटों को असामाजिक तत्वों ने चुरा लिया है़ सड़कों व गलियों में बिजली बत्ती के लिए व्यवस्था करनी चाहिए.
महेंद्र सिंह, स्थानीय निवासी
आरती के समय शाम में पहुंचती हैं महिलाएं
कलेक्ट्रेट परिसर के चारों तरफ रोशनी का पर्याप्त साधन नहीं होना प्रशासन व अधिकारियों की लापरवाही हो दर्शाता है. साहेब कोठी मंदिर श्रद्धा का बड़ा केंद्र है. शाम में यहां आरती आदि में महिलाएं भी शामिल होती हैं़ लेकिन, पिछले दिनों मंदिर परिसर में लगे हेवेल्स लाइट की चोरी हो गयी है. रोड के अलावा वार्ड का विस्तार गलियों व मुहल्ले में भी है. खराब लाइटों को ठीक नहीं कराये जाने तथा नयी लाइटें नहीं लगने के कारण अधिकतर हिस्सों में रात के समय अंधेरा छाया रहता है़
जरूरत के अनुसार लगायी जायेंगी लाइटें
वार्ड में लाइटों के लिए लगातार काम हुआ है. भसुर कैलाश यादव अपने कार्यकाल में सभी स्थानों पर लाइटों का इंतजाम किया था. चुनाव के समय भी लगभग 50 हजार रुपये खर्च कर लाइट लगायी गयी है. नये बोर्ड में लाइट के लिए फंड नहीं दिया गया है. जहां जरूरत है, वहां लाइट लगायी जायेगी. वार्ड के लोगाें की समस्या के समाधान पर नजर है़ धीरे-धीरे कर तमाम समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा़ इसके लिए प्रयास किया जा रहा है.
मीना कुमारी, वार्ड पार्षद, वार्ड चार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन