अधिकारी के घर का ताला तोड़ चोरी

दो दिनों से घर खाली रहने का उठाया फायदा नवादा : नगर थाना क्षेत्र के गढ़ पर से होकर नारदीगंज रोड जाने वाली पथ पर शनिदेव मंदिर के समीप एक घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. यह घटना मोहम्मद एहसान शिकोह के घर में हुई. शिकोह झारखंड में राजस्व व भूमि […]
दो दिनों से घर खाली रहने का उठाया फायदा
नवादा : नगर थाना क्षेत्र के गढ़ पर से होकर नारदीगंज रोड जाने वाली पथ पर शनिदेव मंदिर के समीप एक घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. यह घटना मोहम्मद एहसान शिकोह के घर में हुई. शिकोह झारखंड में राजस्व व भूमि सुधार विभाग में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी थे. वह अपने घर में अकेले रह रहे थे. दो दिन पहले ही वह बाहर गये हुए थे. इसका फायदा उठा कर चोरों ने शुक्रवार की रात घर में बाउंड्री फांद कर गेट का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया.
शनिवार की सुबह को जब स्थानीय लोगों ने घर का ताला टूटा देखा, तब लोगों की भीड़ जुटने लगी. मुख्य द्वार के बाहर व बाउंड्री के अंदर दो बैग, मोतियों का माला व उर्दू की किताब सहित कई समान बिखरे पड़े थे. इससे अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था कि चोरी कितनी की हुई है. चार-पांच माह पहले छोटे भाई इरफान यहां से अंसार नगर रहने चले गये थे. बताया जाता है कि इरफान गढ़ पर न्यू एरिया में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छोटे भाई को दे दी है. समाचार लिखे जाने तक नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




