जिले में अब तक 15 अवैध आरा मशीनें जब्त
Updated at : 17 Sep 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ जिले में अवैध रूप से संचालित करने वाले आरा मशीनों के संचालक अलर्ट हो जाएं. छापेमारी अभियान के दौरान जांच में अवैध पाये गये तो संचालकों पर कार्रवाई हो जाएगी. इसकी रोकथाम के लिए एेसे लोगों की पहचान कर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला वन पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ जिले में अवैध रूप से संचालित करने वाले आरा मशीनों के संचालक अलर्ट हो जाएं. छापेमारी अभियान के दौरान जांच में अवैध पाये गये तो संचालकों पर कार्रवाई हो जाएगी. इसकी रोकथाम के लिए एेसे लोगों की पहचान कर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला वन पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इस साल अब तक 15 अवैध आरा मशीन संचालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है. श्री सिंह ने बताया कि बिहारशरीफ अनुमंडल क्षेत्र में 12 व राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में तीन संचालकों पर कार्रवाई गयी है.
साथ ही मशीनों को जब्त कर ली गयी है. इसकी रोकथाम के लिए अनुमंडल स्तर पर तीन रेंज हैं. जिसमें बिहारशरीफ,हिलसा व राजगीर शामिल हैं. जांच में यदि अवैध पाये जाने पर इन रेंजों के अधीन आने वाले वालों अवैध आरा मशीनों के संचालकों पर कार्रवाई की जाती है. छापेमारी के लिए टीम गठित की जा चुकी है. जिले में 57 लाइसेंसी आरा मशीनें संचालित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




