नालंदा में ठनके से सात की मौत, आठ जख्मी

बिहारशरीफ : नालंदा जिले में बुधवार को ठनका गिरने से दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग जख्मी हो गये. परवलपुर प्रखंड के अलामा निवासी अधेड़ नगीना गोप की मौत ठनके से हो गयी. चंडी थाने के मोसिमपुर में ठनका गिरने से दो बच्चों की जान चली गयी, वहीं तीन […]
बिहारशरीफ : नालंदा जिले में बुधवार को ठनका गिरने से दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग जख्मी हो गये. परवलपुर प्रखंड के अलामा निवासी अधेड़ नगीना गोप की मौत ठनके से हो गयी. चंडी थाने के मोसिमपुर में ठनका गिरने से दो बच्चों की जान चली गयी, वहीं तीन लोग जख्मी हो गये. चंडी के ही प्राणचक गांव में एक महिला की जान चली गयी. इधर, सरमेरा प्रखंड की मलावां पंचायत के महम्मदपुर गांव में नरेश यादव एवं धनुकी पंचायत के नरसिंहपुर गांव के चिरैया खंधा में ठनका गिरने से चंद्रदेव यादव की मौत हो गयी, वहीं, रहुई अस्पताल के पास ठनका गिरने से भैंस चरा रहे रहुई बाजार के ही 50 वर्षीय अशोक यादव की मौत हो गयी. साथ ही हरनौत के तेलमर थाने के सिवनपुर गांव में ठनका गिरने से पांच लोग जख्मी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




