सिलाव को मॉडल नगर पंचायत बनाने की कवायद शुरू

Updated at : 08 Apr 2016 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
सिलाव को मॉडल नगर पंचायत बनाने की कवायद शुरू

सिलाव (नालंदा) : सिलाव नगर पंचायत के दिन फिरने लगे हैं. नगर के वार्ड पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर प्रबंधक के सहयोग से सिलाव नगर पंचायत को सुंदर और एक मॉडल नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज कर दी गयी है. नगर की साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गयी है और नगर […]

विज्ञापन

सिलाव (नालंदा) : सिलाव नगर पंचायत के दिन फिरने लगे हैं. नगर के वार्ड पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर प्रबंधक के सहयोग से सिलाव नगर पंचायत को सुंदर और एक मॉडल नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज कर दी गयी है. नगर की साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गयी है और नगर की सफाई प्रतिदिन की जा रही है. पानी के लिए 05 हजार लीटर का टैंकर खरीदा गया. जिस वार्ड में पानी की समस्या की सूचना मिल रही है,

वहां टैंकर में पानी भर कर भेजा जा रहा है. नाली और शौचालय की सफाई के लिए सेक्शन मशीन खरीदी गयी है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सिलाव नगर पंचायत को रोशनी के लिए एक करोड़ 61 लाख की लागत से सभी बिजली पोल पर एलइडी बल्ब लगाया जायेगा, जिसके लिए पैसे की स्वीकृति सरकार से मिल गयी है. बल्ब एक माह के अंदर लगा दिये जायेंगे. मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत सभी वार्डों में पेयजल मुहैया कराने को जल पार्षद को डीपीआरओ बनाने के लिए भेजा गया है.

नगर पंचायत के लोगों को मच्छरों से निजात दिलाने के लिए पैकिंग मशीन खरीदी गयी, जो सप्ताह में दो बार नगर के सभी वार्डों में चलायी जा रही है. कभी इस नगर पंचायत को नरक पंचायत की उपाधि दी जाती थी. आज नगर अध्यक्ष वार्ड पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक के सहयोग से यह मॉडल नगर पंचायत बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन