हथियार के साथ एक अपराधी धराया

Updated at : 30 Nov 2015 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ एक अपराधी धराया

बिहारशरीफ : अपराध की योजना के साथ जुटे तीन अपराधियों में से एक को पुलिस ने लोडेड पिस्टल व एक कारतूस के साथ धर-दबोचा.घटना जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक की है.तीन की संख्या में अपराधी उक्त स्थान पर एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने को लेकर जुटे थे. अपराधियों द्वारा मौका-ए-वारदात […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : अपराध की योजना के साथ जुटे तीन अपराधियों में से एक को पुलिस ने लोडेड पिस्टल व एक कारतूस के साथ धर-दबोचा.घटना जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक की है.तीन की संख्या में अपराधी उक्त स्थान पर एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने को लेकर जुटे थे.

अपराधियों द्वारा मौका-ए-वारदात पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की गयी.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे हरनौत थानाध्यक्ष सिंधू शेखर सिंह ने मौके से एक अपराधी को धर-दबोचा.थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के सबनहुआ डीह गांव निवासी रामाशीष कुमार शर्मा के तौर पर की गयी है,जबकि मौके से फरार हरनौत थाना क्षेत्र के डाकबंगला निवासी चंदन कुमार व थाना क्षेत्र के डीहरीगढ़ निवासी विक्रांत कुमार के रूप में की गयी है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पुलिस विशेष पूछताछ कर रही है.मौके से फरार दो अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर हरनौत थाना पुलिस काफी सतर्क है.थाना क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग की सुरक्षा पहले से और सख्त कर दी गयी है.हाइवे से होकर गुजरने वाली सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन