जानलेवा हमले में घायल युवक की पटना में मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jan 2025 1:12 AM

विज्ञापन

जानलेवा हमले में घायल युवक की पटना में मौत

विज्ञापन

साहेबगंज. बीते एक जनवरी को बंगराघाट पुल के नीचे हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल बंगरा निजामत निवासी दिवंगत उबनारायण राय के पुत्र विवेक कुमार की मौत सोमवार को पटना में इलाज के दौरान हो गयी. पुलिस ने इस मामले के आरोपित उसी गांव के किशन कुमार,अशोक कुमार व अमलेश कुमार उर्फ ऋषि कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. गिरफ्तारी के दौरान विवेक कुमार का मोबाइल किशन कुमार के पास से व पर्स अमलेश कुमार उर्फ ऋषि कुमार के पास से बरामद हुआ था.इस मामले में विवेक कुमार की मां ललिता देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.प्राथमिकी के अनुसार बीते 1 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे किशन कुमार अन्य आरोपितों के साथ उनके घर पहुंचा एवं पिकनिक व बर्थ डे मनाने की बात कहकर उनके पुत्र विवेक कुमार को अपने साथ बंगराघाट पुल के नीचे ले गया. वहां पर सभी आरोपितों ने उनके पुत्र की हत्या करने की नीयत से एकमत होकर तलवार व फरसा से उनके पुत्र का माथा काट दिया था.इसके बाद सभी आरोपित भाग निकले थे.वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके पुत्र को लहूलुहान देखकर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया था.सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया था.एसकेएमसीएच में इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया था,जहां उसकी मौत हो गई.उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सभी लोग ढ़ाढ़स बंधाने में लगे थे.समाचार लिखे जाने तक शव घर पर नहीं पहुंचा था.उसकी मौत पर मुखिया के पति रंजीत कुमार, पंसस शंभु पासवान व वार्ड सदस्य के पति जवाहर साह ने शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन