ePaper

संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

Updated at : 15 Dec 2024 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

विज्ञापन

परिजन युवक की पत्नी पर लगा रहे हत्या का आरोप प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में रविवार को एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान बसंतपुरपट्टी निवासी मदन साह के पुत्र सुनील कुमार साह (37) के रूप में हुई है. परिजन पत्नी पर सुनील की हत्या का आरोप लगा रहे हैं. वहीं पुलिस मामले में गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि सुनील साह पारू थाना क्षेत्र के कमालपुरा गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करता था. वहीं पति-पत्नी में कुछ विवाद होने पर मारपीट हुई थी. मारपीट के बाद सुनील कुमार साह की तबीयत बिगड़ते देख संचालक ने उसे बसंतपुर गांव स्थित घर पहुंचा दिया, जिसके बाद इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. वहीं थानाप्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन