बरूराज में करेंट लगने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
बरूराज में करेंट लगने से युवक की मौत

बरूराज थाना क्षेत्र के बड़ा बैद्यनाथ गांव में करेंट लगने से सुरेंद्र पासवान के 22 वर्षीय पुत्र राकेश पासवान की मौत हो गयी. परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही अंतिम संस्कार कर दिया़

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर बरूराज थाना क्षेत्र के बड़ा बैद्यनाथ गांव में करेंट लगने से सुरेंद्र पासवान के 22 वर्षीय पुत्र राकेश पासवान की मौत हो गयी. परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही अंतिम संस्कार कर दिया़ बताया जाता है कि राकेश पासवान घर मेंनंगे पैर पंखा का तार जोड़ रहा था. इसी बीच विद्युत प्रवाहित हो जाने से करेंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भ���्ती कराया. वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया़ मृतक की पत्नी कविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जाता है कि राकेश की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी. घटना के बाद पीड़ित परिवार से सांसद वीणा देवी, विधायक डॉ अरुण कुमार सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने मिलकर ढांढ़स बंधाया और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन