भूमि विवाद में महिला को ट्रैक्टर से मारी ठोकर, हालत नाजुक
Updated at : 23 Jun 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

सकराथाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर ट्रैक्टर से खेत जुताई का महिला द्वारा विरोध किये जाने से आक्रोशित ट्रैक्टर चालक ने महिला को ठोकर मार दी. घटना में प्रियंका देवी (32) गंभीर रूप से घायल हो गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, सकरा
थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर ट्रैक्टर से खेत जुताई का महिला द्वारा विरोध किये जाने से आक्रोशित ट्रैक्टर चालक ने महिला को ठोकर मार दी. घटना में प्रियंका देवी (32) गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने महिला को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है. महिला रेपुरा गांव निवासी कमल किशोर की पत्नी है. बताया गया कि महिला के पति घर पर नहीं थे. पड़ोसी से पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है. पड़ोसी द्वारा विवादित भूमि को ट्रैक्टर से जुताई किया जा रहा था. सूचना मिलने पर महिला विवादित भूमि पर जाकर ट्रैक्टर से जुताई का विरोध करने लगी. इससे आक्रोशित होकर चालक ने महिला को ट्रैक्टर से ठोकर मारकर फरार हो गया. सूचना पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




