बेटों के ट्यूशन टीचर के साथ महिला का था प्रेम प्रसंग, फंदे से लटकती मिली लाश, हाथ का नस भी था कटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2022 7:01 PM
रविवार को एक महिला की लाश उसके ही घर में फंदे से लटकी मिली. महिला के दोनों हाथों की नस कटी हुई थी. परिजनों का आरोप है कि उसका प्रेम प्रसंग घर में टट्यूशन पढ़ाने आने वाले टीचर से था.
मुजफ्फरपुर में रविवार को एक महिला की लाश उसके घर में फंदे से लटकी हुई मिली. बताया जा रहा है कि महिला के दोनों हाथों की नस कटी हुई थी. परिजनों का आरोप है कि महिला ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है. महिला के दो बेटे हैं. परिजनों का कहा है कि उसे पढ़ाने आने वाले टट्यूशन टीचर से महिला का अफेयर था. रात में दोनों के बीच किसी तरह का विवाद हुआ था. इसके बाद महिला ने जान दे दी. घटना मनियारी थाना के पकाही की है. हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच हत्या और आत्महत्या एंगिल से कर रही है.
मृतिका का नाम 30 वर्षीय काजल देवी बताया जा रहा है. उसके पति रंजन सिंह कानपुर में काम करते हैं. महिला के दो बेटे हैं जिनकी उम्र छह और सात वर्ष बतायी जा रही है. रंजन सिंह के फूफा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि काजल के बेटों को पढ़ाने एक टट्यूशन टीचर आता है. काजल का उसके साथ प्रेम प्रसंग था. दोनों की काफी रात तक फोन पर बात होती थी. शनिवार की रात भी दोनों की देर रात तक बात हुई है. इसके बाद काजल ने आत्महत्या की. पुलिस ने काजल के मोबाइल को कब्जे में ले कॉल डिटेल खंगाल रही है.
परिजनों का आरोप है कि काजल और टट्यूशन टीचर के बीच शनिवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद काजल हाथों का नस काट लिया और फंदे से लटक गयी. हालांकि पुलिस का कहना है कि काजल की मौत की कहानी स्वभाविक नहीं लग रही है. महिला के पति को उसके मौत की जानकारी दी गई है. साथ ही, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. टट्यूशन टीचर से भी पुलिस पूछताछ करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










