महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, ससुराल वाले घर से फरार

Updated:
विज्ञापन

सकरा प्रखंड की दुबहा बुजुर्ग पंचायत के राजापुर गांव में रविवार को 30 वर्षीया सुधा देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. शव घर में फंदा से लटका हुआ था. घटना के बाद पति सहित ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं.

विज्ञापन

दुबहा बुजुर्ग पंचायत के राजापुर गांव में हुई घटना घर में फंदा से लटका मिला शव, हत्या की आशंका प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड की दुबहा बुजुर्ग पंचायत के राजापुर गांव में रविवार को 30 वर्षीया सुधा देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. शव घर में फंदा से लटका हुआ था. घटना के बाद पति सहित ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं. मृतका राजापुर गांव निवासी मुकेश दास की पत्नी थी़ घटना की सूचना पर पहुंचकर मायके वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी के पति का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग है. विरोध के कारण पति सहित परिवार के लोग उसे प्रताड़ित करते थे. उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया़ बताया गया कि सुधा की शादी 12 वर्ष पहले मुकेश से हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. थानाध्यक्ष राजू पाॅल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने मृतका के ससुर राजेंद्र दास को हिरासत में लिया है़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन